फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में पत्नी के गले में घुसेड़ दी पंखे की डंडी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। थाना क्षेत्र के गांव पाल में शराब के नशे में पति ने दिव्यांग पत्नी को जमकर पीटा। आरोप है कि हाथ के पंखे की डंडी उसकी गर्दन में घुसेड़कर हत्या कर दी। इसके बाद मौके से फरार हो गया। वहां मौजूद मृतका के बच्चों ने शोर मचाया तो पड़ोसियों को इसकी जानकारी हो सकी। वह घायल महिला को गजरौला में निजी अस्पताल में लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खास बात यह रही कि सूचना देने के बावजूद पुलिस दो घंटे बाद मौके पर पहुंची। इसे लेकर ग्रामीणों में रोष देखा गया।
विज्ञापन

रविवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे यह घटना थाना क्षेत्र के गांव पाल में हुई। यहां रहने वाली पिंकी (45) एक पांव से दिव्यांग है। वह अपने टूटेफूटे घर में बच्चों के साथ मौजूद थी। पिंकी की बड़ी पुत्री प्रीति का आरोप है कि वहां नशे की हालत में आए पिता सुरेश ने उसकी मां के साथ मारपीट की और वहीं चारपाई के पास रखा हाथ का पंखा उठाकर उसकी डंडी मां की गर्दन में ठूंस दी। इससे मां बुरी तरह छटपटाई और वहां खून फैल गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता वहां से फरार हो गया। वहीं बच्चों के शोर मचाने पर आस पड़ोसी मौके पर एकत्र हो गए। वे पिंकी को गजरौला में निजी चिकित्सक के पास लेकर आए लेकिन उन्होंने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वे शव को गांव ले आए। बताते हैं कि ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दे दी थी। वहीं कुछ मीडियाकर्मियों ने भी पुलिस को कई बार फोन किए। रात साढ़े दस बजे ही पुलिस मौके पर पहुंची। रात 11 बजे पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने की तैयारी शुरू कर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई की बात कही है। वहीं ग्रामीणों का कहना था कि आरोपी आए दिन अपनी पत्नी और बच्चों के साथ शराब पीकर मारपीट करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें