फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आतिशबाजी से रंगीन हुआ आसमान, दीपों की रोशनी से जगमगाया जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिलेभर में रविवार को दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। घरों, बाजारों और प्रतिष्ठानों में दीपों व रंग-बिरंगी झालरों से रोशनी की गई। शाम को शुभ मुहूर्त में भगवान श्रीगणेश और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर लोगों ने सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद देर रात तक आतिशबाजी का सिलसिला चलता रहा। जिले में करीब तीन करोड़ की आतिशबाजी की बिक्री हुई।
विज्ञापन

दीपावली पर सुबह से ही लोगों में उत्साह रहा। श्रद्धालु देव-पितरों की पूजा के लिए देवस्थलों पर पहुंचे। इसके बाद घरों और प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई कर उन्हें दीपों, फूलों और इलेक्ट्रॉनिक झालरों से सजाया गया। शाम को पूजा के बाद लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। बच्चों और युवाओं ने पटाखे चलाकर त्योहार मनाया।
हसनपुर, गजरौला, मंडी धनौरा, आदमपुर, डिडौली, ढबारसी और नौगावां सादात समेत जिलेभर में दीपावली की रौनक रही। बाजारों में मिठाई और पटाखों की दुकानों पर खूब खरीदारी हुई। मुख्य पटाखा व्यवसायी चिरंजी लाल के मुताबिक जिले में करीब तीन करोड़ रुपये के पटाखे और मिठाई विक्रेता राजेश कुमार के मुताबिक दो हजार क्विंटल मिठाई की बिक्री हुई। देर रात तक लोग जश्न में डूबे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें