फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: स्टेडियम में दूर होगी खेल प्रशिक्षकों की कमी, मानदेय पर होगी तैनाती

Thu, 19 Dec 2024 12:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा के गांव मालीखेड़ा ​स्थित स्टेडियम। फाइल फोटो - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
अमरोहा। स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल प्रशिक्षकों की कमी जल्द दूर होगी। अंशकालिक मानदेय पर स्टेडियम में अलग-अलग खेलों के कोच नियुक्त किए जाएंगे। जिसके बाद खेलों में रूचि रखने वाले युवाओं को अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

फरवरी 2023 में अमरोहा को स्पोर्ट्स स्टेडियम की सौगात मिली थी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चेतन चौहान के प्रयास से मालीखेड़ा में स्पोर्ट्स स्टेडियम तैयार किया गया था। लेकिन, प्रशिक्षकों की तैनाती न होने से युवाओं को स्टेडियम का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा था। इसको देखते हुए सरकार अब स्टेडियम में खेल प्रशिक्षकों की तैनाती कर रही है। अंशकालिक मानदेय के आधार पर होने वाली नियुक्ति के लिए 21 दिसंबर तक आवेदन मांगे गए हैं।
फिलहाल स्टेडियम में एथलेटिक्स कोच के रूप में जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी, कुश्ती के लिए आंचल एवं हॉकी के लिए फरहत अली कोच के रूप में खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर रहे हैं। लेकिन अब बैडमिंटन, तीरंदाजी, जिम्नास्टिक, टेबल टेनिस, वुशू, टेनिस, शूटिंग, बास्केटबॉल, तैराकी एवं ताइक्वांडो आदि खेलों के लिए प्रशिक्षकों की तैनाती की जाएगी। इसके लिए 21 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन करने होंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर खेलने अथवा एनआईएस डिप्लोमाधारी खिलाड़ी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

स्टेडियम में 120 युवा दे रहे हुनर को धार
जिला क्रीड़ा अधिकारी के अनुसार स्टेडियम में हाॅकी, एथलेटिक्स व कुश्ती के लिए प्रशिक्षण के लिए लगभग 120 युवा खिलाड़ी अभ्यास के लिए पहुंचते हैं। प्रशिक्षकों की तैनाती होने के बाद दूसरे खेलों में भी खिलाड़ी प्रशिक्षण ले सकेंगे।
कोच मिलने के साथ ही बढ़ेंगी सुविधाएं
क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी के अनुसार कोच की तैनाती होने के साथ ही स्टेडियम में उन खेलों के लिए सुविधाएं भी बढ़ जाएगी। जिसका लाभ युवा खिलाड़ियों को मिलेगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल सीमित संशाधनों के बीच युवाओं को बेहतर खेल प्रशिक्षण देने की कोशिश की जा रही है।

जनवरी में शुरू हो सकता है बहुद्देश्यीय हॉल का निर्माण
स्टेडियम में इंडोर खेलों के लिए सरकार ने बहुद्देश्यीय हॉल के निर्माण को मंजूरी दी है। हॉल का निर्माण करीब आठ करोड़ रुपये से होगा। जिससे युवा इंडोर गेम में भी अपने हाथ आजमा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें