फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: चिलचिलाती धूप ने बढ़ाई परेशानी, सड़कों पर सन्नाटा

Fri, 16 May 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
गर्मी में मुंह पर बोतल से पानी डालता किशोर। संवाद
विज्ञापन
अमरोहा। धीरे-धीरे गर्मी ने प्रचंड रूप ले रही है। बृहस्पतिवार को भी तापमान 41 डिग्री रहा। सुबह से ही तेज गर्मी के चलते लोग घरों से कम ही निकले। सड़कों पर सन्नाटा रहा।
विज्ञापन

तापमान में बढ़ोतरी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। गर्मी के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ रही हैं। सरकारी व निजी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और त्वचा संबंधी रोगियों की संख्या अधिक दिखाई दे रही है। गर्मी के कारण कृषि पर भी बुरा असर पड़ा है। फसलें खराब हो रही है। पशु बीमार हो रहे हैं। वहीं, कुत्ते व बंदर पानी की तलाश में टंकियों व नलों के किनारे बने चबूतरे पर पानी पीते हुए दिख रहे हैं।
चिकित्सकों की सलाह है कि गर्मी के कारण शरीर का तापमान बढ़ जाता है, इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना पीते रहें। दोपहर के समय खुले में निकलने से बचें, सिर को ढक कर निकलें। इससे हीट स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है। ढीले और हल्के कपड़े पहने। सनस्क्रीन का इस्तेमाल करने से त्वचा को धूप से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें