फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: स्टेडियम में बहुद्देश्यीय हाॅल के निर्माण की कवायद

Fri, 16 May 2025 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों को बढ़ावा दिए जाने के लिए बहुद्देश्यीय हॉल के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे इस हॉल के पिलर खड़े करने का काम तेजी से किया जा रहा है। हॉल का निर्माण पूरा होने से युवाओं को इनडोर गेम खेलने की सहूलियत मिल सकेगी।
तत्कालीन खेल मंत्री और नौगांवा सादात से विधायक रहे चेतन चौहान के प्रयास से जिले को स्पोर्ट्स स्टेडियम की सौगात मिली थी। 53 बीघा जमीन में 10.69 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण हुआ था। इसके बाद धीरे-धीरे स्टेडियम के विस्तार को गति भी मिली, लेकिन खिलाड़ियों को पूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही थी। स्टेडियम में इनडोर गेम के आयोजन के लिए जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी ने विभाग को प्रस्ताव बनाकर भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें बहुद्देश्यीय हॉल के निर्माण को मंजूरी दी गई थी। इसके निर्माण के लिए 7.76 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। जिसकी पहली किस्त के रूप में 3.88 करोड़ रुपये की राशि कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल को जारी कर दी गई थी। फरवरी में स्टेडियम के निर्माण की कवायद शुरू हुई थी। निर्माण के तहत फिलहाल पिलरों को खड़ा करने का काम चल रहा है। जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी ने बताया कि हॉल के निर्माण से खिलाड़ियों को इनडोर गेम बास्केट बॉल, बैडमिंटन, हैंड बॉल, कबड्डी, टेबल टेनिस, टेनिस, कुश्ती खेलने की सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें