फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गोलियों की तड़तड़ाहट से दहली गंगा की रेती

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर(अमरोहा)। गंगा की रेतीली जमीन पर कब्जे को लेकर अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव पिपलौती खुर्द और हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शंकराटीला के किसानों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। भूमि की जुताई और बुवाई को लेकर दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग हुई। इस खूनी संघर्ष में एक पक्ष के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि हमलावरों ने एक ट्रैक्टर को गंगा नदी में धकेल दिया।
विज्ञापन

यह पूरा विवाद उस भूमि को लेकर है जो गंगा का जलस्तर कम होने के बाद खाली होती है और दोनों जनपदों के किसान उस पर अपना मालिकाना हक जताते हैं। शनिवार देर रात शंकराटीला गांव के कुछ लोग अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर लेकर खेती की तैयारी के लिए गंगा पार गए थे। आरोप है कि इसी दौरान अमरोहा के पिपलौती गांव के लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। देखते ही देखते दोनों ओर से गोलियां चलने लगीं। मारपीट में शंकराटीला गांव के गांव लोग घयल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हसनपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सरोहा के मुताबिक इस मामले में पिपलौती गांव के वर्तमान ग्राम प्रधान जितेंद्र, हौसराम, चंद्रपाल, नौशाद, हसनैन, शाहरुख, तसलीम समेत 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

रविवार को हापुड़ की बहादुरगढ़ थाना पुलिस ने आरोपियों की सुरागरसी करते हुए पिपलौती खुर्द गांव में दबिश भी दी। सीओ पंकज कुमार त्यागी का कहना है कि इस मामले में रिपोर्ट हापुड़ जनपद में हुई है। वहीं की पुलिस के द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें