हवा का दबाव अधिक होने के चलते हवा भरने का टैंक फट गया। इससे तेज धमाके के साथ दुकान की छत और भी गिर गई। बराबर में खड़ा युवक घायल हो गया। घटना से गांव के सहम गए। घटना रविवार शाम की है।
थाना क्षेत्र के गांव कांकाठेर निवासी अनिल कुमार वाहनों में हवा करने का काम करते हैं। मंदिर के पास उनकी दुकान है। दुकान में अंदर हवा का टैंक रखा था। रविवार शाम करीब 7.30 बजे वह इंजन से टंकी में हवा भर रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक, हवा भरते समय ध्यान नहीं देने से टंकी में अधिक हवा भर गई है। हवा का दबाव बढ़ने से टंकी तेज धमाके के साथ फट गई। वहीं, टंकी फटने से दुकान की छत और दीवार भी भरभराकर गिर गई। इसकी चपेट में आकर अनिल का चचेरा भाई सुनील चोटिल हो गए। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गनीमत रही कि हादसे के समय दुकान में कोई नहीं था। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। उधर, तेज धमाके की आवाज सुन लोग सहम गए। लोग दौड़कर दुकान की ओर पहुंचे।