फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पुलिस के इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम में उपलब्ध रहेंगे दो पालिका व दस विभागों के प्रतिनिधि

विज्ञापन
विज्ञापन
तिगरीधाम (अमरोहा)।
विज्ञापन

तिगरी गंगा मेले में बनाए गए पुलिस के इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम में इस बार गजरौला और धनौरा पालिका व स्वास्थ्य, शिक्षा, वन सहित दस विभागों के प्रतिनिधि 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। पुलिस व दमकल के लिए कंट्रोल रूम प्रभारी इंस्पेक्टर आरएन सिंह, जबकि अन्य विभागाें के कंट्रोल रूम प्रभारी धनौरा बीडीओ विजय कुमार सक्सेना को बनाया गया। उनके अधीन तीन अधिकारी काम करेंगे। मेला संपन्न होने तक सभी मेले में ही रहेंगे।

इस बार तिगरी गंगा मेले में 100 फीट लंबा और 45 फीट चौड़ाई में पुलिस का इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम बनाया गया। जिसमें बड़ी स्क्रीन लगाई गई है, जिसमें मेले की सभी गतिविधियां दिखाई दे रही हैं। कंट्रोल रूम को चलाने और सिग्नल की समस्या को दूर करने के लिए इसके बराबर में एंटीना लगाया गया। मेले क्षेत्र में 300 कैमरे लगाए गए, जो कंट्रोल रूम से कनेक्ट हैं। जिनके जरिए कंट्रोल रूम में बैठकर ही मेले की हर गतिविधि की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंट्रोल रूम में पुलिस के साथ ही इस बार गजरौला नगर पालिका व धनौरा पालिका के प्रतिनिधियों के साथ ही स्वास्थ्य विभाग, वन, जिला पंचायत, लोक निर्माण, बाढ़ खंड, शिक्षा, जल निगम के प्रतिनिधि यों की ड्यूटी लगा दी गई है। कंट्रोल रूम के दो प्रभारी हैं। पुलिस व दमकल के लिए इंस्पेक्टर आरएन सिंह व बाकी विभागों के लिए कंट्रोल रूम प्रभारी धनौरा बीडीओ विजय कुमार सक्सेना को बनाया गया। जिला सेवा योजन अधिकारी एसके सिंह, नायब तहसीलदार राजपाल सिंह व एडीओ समाज कल्याण पंकज कुमार उनके अधीन रह कर तिगरी गंगा मेले में विभिन्न विभानों के अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देश देंगे। इसके अलावा पुलिस के कार्यों के लिए 28 पुलिसकर्मियों का स्टाफ तैनात कर दिया गया। मेले में सुरक्षा के लिए तैनात 250 पुलिसकर्मियों के पास कंट्रोल रूम के हैंड सैट सौंप दिए गए। स्नान घाट पर मुस्तैद फ्लड पीएसी, दमकलकर्मियों और घुड़सवार पुलिसकर्मियों को भी हैंडसैट मुहैया कराए गए हैं। जिससे जरूरत पड़ने पर तुरंत मौके पर पहुंच सकें।
इन नंबरों पर करें बात
कंट्रोल रूम प्रभारी विजय कुमार मोबाइल नंबर-7017165328

जिला सेवा योजन अधिकारी-9773665097

राजपाल सिंह नायब तहसीलदार-863095259
पंकज कुमार एडीओ समाज कल्याण-9717931414
आरएन सिंह पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी-9759300600
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें