फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बारिश से सड़कों का हुआ बुरा हाल, और गहरे हो गए गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। तीन दिनों तक हुई बारिश के बाद स्टेट हाईवे से लेकर अन्य मार्गों का बुरा हाल हो गया है। सड़कों पर बने गड्ढे और गहरे हो गए है। इसके लिए मार्गों से निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय को जोड़ने वाले बिजनौर, अतरासी, कैलसा मार्ग पर तो ऐसे गड्ढे बन गए हैं कि वाहन पलटने का डर बना रहता है। उधर, गजरौला में स्टेट हाईवे खस्ताहाल हो गया। जिले में अचानक से सड़कों की हालत इतनी खराब हो गई है कि उनसे गुजरना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में विभागीय अधिकारियों के सामने भी जल्द से जल्द मार्गों को दुरुस्त करना किसी चुनौती से कम नहीं साबित नहीं होने वाला है।
बिजनौर, अतरासी और कैलसा मार्ग बदहाल
अमरोहा। बरसात से पहले ही जिले के मुख्य मार्ग जैसे बिजनौर, अतरासी और कैलसा की हालत पहले से ही खराब है। अब तीन दिन की बारिश से सड़कें जख्मी हो गई हैं। आलम यह है कि गड्ढे एक फीट गहरे तो कई फीट चौड़े गए हैं। पानी भरने के चलते गड्ढों का भी पता नहीं लग पा रहा है। ऐसे में हादसा होने का डर बना रहता है। अमरोहा में बिजनौर रोड किशनगढ़ के सामने, कैलसा बाईपास रोड पर तकियामोती शाह और चौराहे पर यह पता लगा पाना मुश्किल हो रहा है कि सड़क में गड्ढे हैं या फिर गड्ढों में सड़क। उधर, अतरासी में अमरोहा मार्ग की हालत बहुत खराब हो गई है। बड़े और गहरे गड्ढे के बीच हादसों का डर बना हुआ है।
विज्ञापन


स्टेट हाईवे से लेकर बस्ती मार्ग में बन गए गड्ढे

गजरौला। कई दिन से हो रही बारिश से सड़कें उखड़ गई हैं। स्टेट हाईवे से लेकर शहर की सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बिजनौर बदायूं स्टेट हाईवे पर फाजलपुर फाटक के पास सड़क में गहरा गड्ढा बन गया है। हाईवे से हर रोज हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। ऐसे में वाहनों चालकों के समक्ष परेशानी खड़ी हो रही है। रात के समय तो हादसे का खतरा बन गया है। उधर, नगर में बस्ती मार्ग पर गहरा गड्ढा बन गया। इसमें पानी भर जाने पर दो पहिया वाहन के साथ हादसे का डर रहता है। इंदिरा चौक से बस्ती मार्ग नगर का प्रमुख मार्ग है।
टूटी सड़कें, आवाजाही प्रभावित
हसनपुर/आदमपुर। बारिश की वजह से कई स्थानों पर सड़क टूट गई हैं। सड़कें जर्जर होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के रहरा हसनपुर मार्ग पर गांव मंगरौला, रुस्तमपुर में सड़क जर्जर हो गई है। यहां पर सबसे बड़ी परेशानी ये है कि पानी सड़क पर जमा हो जाता है। जिस वजह से परेशानी बनी हुई है। उधर, आदमपुर में मुख्य मार्ग पर बारिश का पानी भर जाने से सड़क कई स्थानाें पर टूट गई है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

- लगातार हुई बारिश से जगह-जगह जलभराव हुआ। जिससे सड़कों में गड्ढे बन गए हैं। बदहाल हुई सड़कों को चिह्नित किया जाएगा। सड़कों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा। प्रस्ताव पास होते ही सड़कों की मरम्मत शुरू करा दी जाएगी। मनोज कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें