फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: इंटरलॉकिंग कराने के लिए उखाड़ी सड़क, नहीं सुधरी

Wed, 14 May 2025 02:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। इंटरलॉकिंग कराने के लिए उखाड़ी गई सड़क को दो माह बीतने के बाद भी ठीक नहीं कराया गया। सड़क पर जलभराव हो गया। जिससे राहगीरों को निकलने में परेशानी हो रही है। लोग पानी के बीच से निकलने को मजबूर है। ग्रामीणाें ने एसडीएम को शिकायतीपत्र देते हुए सड़क ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात तहसील की ग्राम पंचायत अदलपुर समदू के गांव हुसैनपुर निवासी अमित कुमार व अन्य ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायतीपत्र दिया। कहा कि गांव के मुख्य मार्ग पर खड़ंजा बिछा था। करीब दो माह पहले रास्ते पर इंटरलॉकिंग कराने के लिए खड़ंजे को उखाड़ दिया गया था। लेकिन, इसके बाद से सड़क पर निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया।
अब रास्ते पर पानी भर गया है, जिससे ग्रामीणों को निकलने में परेशानी होने लगी। ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव होने से मच्छर पनपने भी शुरू हो गए हैं। जिससे बीमारी का खतरा बना रहता है। साथ ही पानी से उठने वाली दुर्गंध से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने इस सड़क को ठीक कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें