फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बाढ़ के पानी से 20 गांवों का जोड़ने वाली सड़क कटी

Fri, 15 Aug 2025 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
गजरौला के चकनवाला सामने सड़क कट जाने पर पैदल जाते लोग। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
गजरौला। गंगा में आई भीषण बाढ़ के पानी से 20 गांवों को जोड़ने वाली सड़क कट गई। सड़क के बीच कई जगह तेज बहाव के साथ गंगा का पानी बह रहा है। वहीं, ग्रामीण पानी के बीच से निकलकर जाने को मजबूर है। पानी से निकलते समय तेज बहाव में बहने का भी डर रहता है।
विज्ञापन

गंगा में बीते दिनों भीषण बाढ़ आई है। जलस्तर ने सात साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस बार की बाढ़ टापू में बसे और खादर के गांवों के लोगों के लिए आफत लेकर आई है। बाढ़ के पानी से चकनवाला गांव के सामने से शीशों वाली जाने वाली सड़क कट गई है। सड़क पर जगह-जगह नाले बन गए हैं जिनसे पानी की तेज धार बह रही है।
यहां पानी की गहराई अधिक होने के कारण डूबने का डर बना रहता है। शीशों वाली गांव निवासी हरपाल सिंह, चकनवाला के श्रीपाल सिंह, महाशय जयचंद, राजवीर सिंह, जिलेसिंह, टीकों वाली गांव के नानक सिंह प्रधान, भीम सिंह, छोटे सिंह, भुड्डी वाली के झंगीर सिंह और दारानगर के मंगत सिंह ने बताया कि सड़क कट जाने से चारा और अन्य सामान लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली या बुग्गी दूर खड़ी करनी पड़ रही है। वहीं, सड़क कटने से बने नाले को पार कर दूसरे वाहन में सामान लादकर ले जाना पड़ता है।
विज्ञापन

इन गांव के ग्रामीणों का रास्ता बंद
सड़क कट जाने से शीशों वाली, जाटों वाली, ढाकों वाली, सुल्तानपुर, जहांगीर वाली, टीकों वाली, भुड्डी वाली, दारानगर समेत 20 गांवों के ग्रामीणों के सामने समस्या का अंबार लग गया है। वह एक अन्य कच्चे मार्ग जो चकरो है उससे होकर गुजरते हैं। उसमें भी पानी के साथ कीचड़ भरी है। इसके अलावा उस कच्चे मार्ग के दोनों तरफ ईखों का झुंड है उससे निकलते समय सांप आदि का डर बना रहता है।

चकनवाला के सामने पक्के पुल को जोड़ने वाली सात किमी लंबी सड़क कई स्थानों पर कट गई है। उस पर आवागमन संभव न होने के कारण वह निरीक्षण करने नहीं जा सके हैं। - रणवीर सिंह, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड जोया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें