फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मछरिया में राजस्व टीम ने तालाब की भूमि कब्जामुक्त कराई

Tue, 07 Jan 2025 01:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
रहरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

गांव मछरिया में राजस्व विभाग की टीम ने तालाब की भूमि को कब्जामुक्त कराया। इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही। कब्जाधारियों ने विरोध करने का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस ने समझाकर शांत कराया।
गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र के गांव मछरिया में गांव के ही कुछ लोगों ने तालाब पर अवैध रूप से कब्जाकर फसल उगा रखी थी। कुछ दिन पहले ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत करते हुए तालाब की भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की थी। इस पर लेखपाल ने गांव जाकर जांच की थी, जिसमें तालाब में कब्जा होना पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को डीएम निधि गुप्ता वत्स के निर्देश पर तहसीलदार मसूराम, नायब तहसीलदार दिवाकर सिंह, राजस्व निरीक्षक अरविंद कुमार शर्मा, लेखपाल प्रेमशंकर, लेखपाल सचिन कुमार गौतम व ग्राम प्रधान शाहिद अली की मौजूदगी में राजस्व की टीम ने तालाब की भूमि पर खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चलवाकर भूमि को कब्जामुक्त कराया। इस दौरान कब्जाधारियों ने विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल के सामने वह कुछ ना कर सके। राजस्व निरीक्षक अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि करीब पांच बीघा तालाब की भूमि को कब्जामुक्त कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें