फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गंगा एक्सप्रेसवे पर टोल बूथों पर कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू, जल्द दौड़ेंगे वाहन

Sun, 19 Apr 2026 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाले गंगा एक्सप्रेसवे का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को हरदोई में लोकार्पण करेंगे। शासन के निर्देश मिलते ही विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगरौला में टोल बूथों पर कर्मियों को रखने की प्रकिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

अमरोहा जिले की हसनपुर तहसील क्षेत्र से गुजरने वाला गंगा एक्सप्रेसवे का 23.6 किलोमीटर का हिस्सा काफी समय पहले ही तैयार कर लिया गया था। इस क्षेत्र के मंगरौला में एक महत्वपूर्ण टी प्वाइंट बनाया गया है, जहां से वाहनों का आवागमन सुगम होगा।
यात्रियों की सुविधा यहां चार अत्याधुनिक टोल बूथ स्थापित किए गए हैं। गंगा एक्सप्रेसवे पर वाहनों का संचालन शुरू करने से पहले टोल बूथों के प्रबंधन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

शनिवार को मंगरौला स्थित टोल प्लाजा पर कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार आयोजित किए गए। इंटरव्यू के लिए आवेदकों की लंबी कतारें लगी रहीं। यूपीडा के एक्सईएन राकेश मोगा ने बताया कि वर्तमान में टोल बूथों पर स्टाफ की तैनाती की प्रक्रिया चल रही है, ताकि संचालन के समय कोई बाधा न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें