फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सीएम डैशबोर्ड में सुधरी जिले की रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। विकास व राजस्व कार्यों में बागपत की स्थिति खराब हो रही है थी और लगातार रैंकिंग बढ़ती जा रही थी। लेकिन सितंबर माह की जारी हुई रैंकिंग में जिले की प्रगति ठीक रही है। अगस्त माह में जिले की ओवरऑल रैंक जहां 58 रही थी, वहीं सितंबर में 31 पहुंच गई है। विभागीय कामकाज व योजनाओं के क्रियान्वयन के आधार पर सीएम डैशबोर्ड के तहत जिले की रैंक का निर्धारण किया जाता है। इसको लेकर डीएम निधि गुप्ता वत्स भी काफी गंभीर हैं तथा हर माह इसकी समीक्षा कर जरूरी दिशा निर्देश भी देती रहीं हैं। अगस्त माह में जिले की रैंक पिछड़ने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए विभागों को इसमें सुधार के निर्देश दिए थे। सख्ती का नतीजा रहा है कि इस बार ओवरऑल व राजस्व में जिले की रैंक में काफी सुधार हुआ है।
विज्ञापन

अगस्त माह में ओवरऑल रैंक जहां 58 रही थी, वहीं सितंबर माह में जिले ने लंबी छलांग लगाई है। इस बार जिले को 31 रैंक मिली है। वहीं राजस्व मामलों में जिला 52वीं रैंक पर रहा था, जबकि सितंबर माह में 22वें नंबर पर पहुंच गया है। विकास के मामलों में अगस्त में जहां 61वीं रैंक रही थी, वहीं सितंबर में 57वीं रैंक हासिल हुई है।
विज्ञापन

डीएम निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि जिले की रैंक को ओर सुधारने के लिए प्रयास करने होंगे। इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें