अमरोहा। शासन द्वारा जारी होने वाली सीएम डैशबोर्ड के तहत जिले की रैंकिंग में सुधार हुआ है। जनवरी माह में जहां जिला ओवरऑल प्रदेश में 38वें स्थान पर रहा था, वहीं फरवरी माह की रैंकिंग में पांचवे स्थान पर आ गया है। विकास की रैंक में सुधार हुआ है। विकास कार्यक्रमों में जिला टॉप टेन में पहुंचते हुए पांचवें स्थान पर आ गया है।
शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की प्रगति को जांचने के लिए सीएम डैशबोर्ड से निगरानी की जाती है। जिसमें हर माह कार्यों की प्रगति के आधार पर समीक्षा करते हुए रैंकिंग जारी की जाती है। शासन द्वारा जनवरी माह की रैंकिंग के बाद फरवरी माह की रैंकिंंग में सुधार हुआ है। जनवरी माह में जहां जिले की प्रदेश में ओवरऑल रैंकिंग 38वें नंबर पर रही थी, वहीं फरवरी माह में जिला टॉप टेन की सूची में शामिल होते हुए पांचवें स्थान पर आ गया है। राजस्व मामलों में जनवरी माह में जिले की रैंकिंग सातवें स्थान पर रही थी, वहीं फरवरी में 14वें स्थान पर रही है। साथ ही विकास में जनवरी माह में जहां अंतिम दस की सूची में शामिल होकर 69वें नंबर रहा था, वहीं फरवरी माह की रैंकिंग में विकास में जिला टॉप टेन की सूची में शामिल हुआ है। विकास में जिले की रैंक पांचवें स्थान पर रही है। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि सभी विभागों को रैंकिंग में सुधार के लिए लगातार प्रयास करना चाहिए। सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी विभागों को लगातार सुधार के निर्देश दिए गए हैं।