गजरौला (अमरोहा)। भाकियू संयुक्त मोर्चा ने धरने के 46वें दिन प्रदूषण के खिलाफ आवाज उठाई। कहा कि दुनिया कैंसर दिवस मना रही, लेकिन यहां के किसानों की चिंता किसी को नहीं है। प्रदूषण को रोक दिया जाए, कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियां अपने आप ही नहीं होंगी।
शहवाजपुर डोर में चल रहे धरने के 46वें दिन मोर्चा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष अहसान अली ने कहा कि प्रदूषण सबसे ज्वलंत समस्या बन गई हैै, जिसका कारण हैं औद्योगिक इकाइयां। उनके द्वारा बोरिंग कर जमीन में डाला जा रहा पानी दूर-दूर तक फैल गया हैै। इससेे यहां के पानी के साथ ही वातावरण भी दूषित हो गया। जल्द ही प्रदूषण पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन से जुड़े किसानों द्वारा आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस मौके पर नूरजहां, कृष्ण देव, रामप्रसाद सैनी, ओमप्रकाश, होमपाल सिंह, गंगाराम, विजय सिंह, अंकित कुमार, असद अली, शीशपाल सैनी, अदनान अली, अरुण कुमार आदि किसान मौजूद रहे।