फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दसवें दिन भी जारी रहा तहसील बार एसोसिएशन का विरोध प्रदर्शन

Thu, 04 Sep 2025 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सदर उपनिबंधक कार्यालय को तहसील के स्थान पर उपभोक्ता फोरम के पास बने भवन में स्थानांतरित करने के विरोध में सदर तहसील बार एसोसिएशन का विरोध प्रदर्शन दसवें दिन भी जारी रहा। वकील रजिस्ट्रार कार्यालय को तहसील भवन में ही स्थापित करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह व महासचिव सतेंद्र पाल सिंह ने कहा कि वर्तमान में संचालित तहसील लगभग छह में बीघे में हैं जहां नौ कार्यालय संचालित हो रहे हैं जबकि गुलड़िया में बनने वाली तहसील 32 बीघा जमीन में तैयार हो रही है। वहां केवल तीन कार्यालयों का प्रस्ताव दिया गया है। वहां न तो अधिवक्ताओं के लिए चैंबर की व्यवस्था की गई है और न ही निबंधक कार्यालय बनाया गया है।
निबंधक कार्यालय को जोया रोड पर उपभोक्ता फोरम कार्यालय के नजदीक स्थानांतरित करने की कवायद चल रही है। उन्होंने निबंधक कार्यालय को गुलड़िया स्थित तहसील भवन में स्थापित करने की मांग की है। कहा कि जब तक उनकी मांग को नहीं माना जाएगा, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के लिए जिला बार एसोसिएशन का समर्थन भी लिया जाएगा। इस दौरान महफूज अली, मुस्ते हसन खान, एसपी सक्सैना, आसिफ हसन, सीमा सक्सैना, पुष्करलाल गुप्ता, शमीम अहमद, प्रमोद भटनागर, हबीब अहमद, चंद्रपाल सिंह आदि वकील शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें