फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: विशेष सचिव ने किया नगर में विकसित हो रहीं कॉलोनियों का निरीक्षण

Thu, 04 Sep 2025 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। प्रदेश शासन के विशेष सचिव मनोज कुमार ने नगर में कॉलोनाइजर द्वारा विकसित की जा रहीं कॉलोनियों का निरीक्षण किया। देखा एमडीए से उनका नक्शा पास है या नहीं। एमडीए के नियमों की अनदेखी कर विकसित तो नहीं की जा रहीं।
विज्ञापन

नगर विकास विभाग के विशेष सचिव मनोज कुमार बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे नगर में आए। उन्होंने नगर में कॉलोनाइजर द्वारा नगर के चारों तरफ विकसित जा रहीं कॉलोनियों का निरीक्षण किया। वह एमडीए के पास विकसित की गई, उस कॉलोनी में भी गए जिसमें निजी सुरक्षा गार्ड ने खुद को गोली मारी थी। एमडीए के स्थानीय कर्मचारियों ने बताया कि यहां पर सरकारी चकरोड़ पर अतिक्रमण कर उसे कॉलोनी में शामिल किए जाने की शिकायत की गई थी।
सादुल्लेपुर मार्ग पर विकसित की जा रही कॉलोनी का निरीक्षण किया। फौंदापुर व धनौरा मार्ग पर कॉलोनाइजर द्वारा विकसित की गई कॉलोनियों का निरीक्षण किया। लक्ष्मी नगर में जो कॉलोनी ध्वस्त की गई थी, उसे भी देखा। एमडीए के वीसी ने पुष्टि करते हुए बताया कि विशेष सचिव ने कॉलोनियों का निरीक्षण किया। उनके द्वारा किसी जनप्रतिनिधि की शिकायत पर जांच की गई। जांच में क्या पाया यह वह शासन स्तर पर ही बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें