फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराना स्टेट बैंक चौराहे पर जाम की समस्या बरकरार

विज्ञापन
The problem of jam continues at the old State Bank intersection - फोटो : DHANAURA
विज्ञापन
नगर के अति व्यस्त पुराना स्टेट बैंक चौराहे पर दिन के समय जाम लगना एक आम बात हो गई है। दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण व चार पहिया वाहनों के दिन के समय भी नगर के भीतर प्रवेश करने की वजह से हर समय जाम की समस्या रहती है। लोगों ने अतिक्रमण हटाए जाने और चार पहिया वाहनों को बाईपास मार्ग से निकाले जाने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर का पुराना स्टेट बैंक चौराहा बेहद व्यस्त है। यहां दिन भर जाम के हालत बने रहते हैं। अमरोहा दिशा से आने व जाने वाला सारा ट्रैफिक नगर के भीतर से ही गुजरता है। यूं तो चार पहिया वाहनों के लिए चीनी मिल से आगे बाईपास बना हुआ है, लेकिन वाहन स्वामी बाईपास मार्ग का प्रयोग नहीं कर नगर के भीतर से गुजरते हैं। पुराना स्टेट बैंक चौराहा पर दुकानदारों ने जबर्दस्त अतिक्रमण किया हुआ है। अतिक्रमण व चार पहिया वाहनों के नो एंट्री में नगर के भीतर आने से प्राय: जाम की समस्या रहती है। लोगों ने अतिक्रमण हटाने व दिन में चार पहिया वाहनों पर रोक की मांग की है। अधिशासी अधिकारी बिजेंद्र पाल का कहना है कि शीघ्र ही अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें