फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गुड़-चीनी के रेट ने किसानों के जीवन में भरी मिठास

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। चीनी व गुड़ के दामों में चल रही तेजी से गन्ना उत्पादकों के चेहरे पर रौनक दिखाई दे रही है। कोल्हुओं पर गन्ने के रेट 450-500 रुपये प्रति क्विंटल चल रहे हैं। गन्ना उत्पादकों को उम्मीद है कि इस बार क्रेशरों पर भी गन्ने के दाम 450 रुपये तक रहेंगे।
विज्ञापन

क्षेत्र में बड़े पैमाने पर गन्ने की खेती होती है। किसान काफी समय से खेती के काम आने वाली वस्तुओं के दाम में वृद्धि होने के कारण गन्ने का रेट 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किए जाने की मांग सरकार से कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि चीनी मिल सरकारी रेट पर भुगतान करती हैं।
कुछ समय से चीनी और गुड़ के दामों में काफी तेजी आई है। चीनी फुटकर में 60 रुपये प्रति किलोग्राम जबकि गुड़ 70 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है।
चीनी व गुड़ के दामों में तेजी होने की वजह से कोल्हू मालिक गन्ने को 450-500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद रहे हैं। ग्राम लाडनपुर में कोल्हू चला रहे हरपाल सिंह ने बताया कि गन्ने में रिकवरी ठीक आ रही है। गन्ने के रेट भी उसकी रिकवरी के हिसाब से दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम कुआखेड़ा निवासी किसान नरेश कुमार का कहना है कि चीनी मिलों से गन्ने का पेमेंट कम से कम एक महीने बाद मिलता है, जबकि क्रेशर व कोल्हुओं पर नकद दाम मिलते हैं। उन्होंने सरकार से गन्ने का रेट 500 रुपये किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें