फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने फिर बंद कराए बेस्ट क्रॉप फैक्टरी के रिएक्टर

Sat, 04 Oct 2025 02:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने जहरीली गैस का रिसाव कर लोगों की परेशानी का सबब बनी बेस्ट क्रॉप साइंस प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई की। उसके 20 से अधिक रिएक्टर बंद कराए। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बिजनौर के क्षेत्रीय अधिकारी उमेश शुक्ला ने बताया कि जल्द ही फैक्टरी के सभी रिएक्टर बंद कराए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बिजनौर के क्षेत्रीय अधिकारी उमेश कुमार शुक्ला ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार देर शाम प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक सहायक सुरेश चंद्र त्रिपाठी, सहायक पर्यावरण अभियंता माहिर हुसैन को बेस्ट क्रॉप साइंस लिमिटेड के रिएक्टर बंद करने भेजा।
टीम ने औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में कार्रवाई से पहले थाना पुलिस, राजस्व विभाग और बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारी साथ लिए। यहां पर उन्होंने काफी देर तक निरीक्षण कर जायजा लिया कि कितने रिएक्टर की रिएक्शन प्रकिया पूरी हो चुकी है। जिनको बंद कराया जा सके। इस दौरान 20 से अधिक रिएक्टर की प्रक्रिया पूरी पाई गई। जिसके बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने उनको बंद कराया।
विज्ञापन

बिजली विभाग की टीम ने बंद किए गए रिएक्टर की बिजली काट दी। इसके बाद उनको प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने सील कर दिया। क्षेत्रीय अधिकारी उमेश कुमार शुक्ला ने बताया कि रिएक्टर में केमिकल की प्रकिया पूरी हो जाने पर सभी को बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें