फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: महिला क्रिकेट टीम के फाइनल में पहुंचने पर खिलाड़ियों में उत्साह

Sat, 01 Nov 2025 02:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। क्रिकेट के महिला विश्वकप के सेमीफाइनल में पहाड़ सरीखे स्कोर का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया का विजयरथ रोकते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की है। भारतीय टीम की इस जीत से अमरोहा की महिला खिलाड़ी भी उत्साहित हैं और फाइनल में जीत के लिए दुआएं भी कर रहीं हैं। यहां की क्रिकेट एकेडमी में दूर-दराज की बेटियां क्रिकेट के गुर सीखते हुए भारतीय टीम का हिस्सा बनने का सपना देख रहीं हैं।
विज्ञापन


पुरुष क्रिकेट के 2023 में हुए विश्वकप के फाइनल में भारत को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की थी। भारतीय टीम ने उस समय फाइनल का सफर अजेय रहते हुए तय किया था लेकिन फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, अब देश की महिला क्रिकेट टीम ने विश्वकप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के विजयरथ को रोकते हुए उस हार का बदला भी ले लिया है। भारतीय टीम अब फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी। सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत से खिलाड़ियों में भी उत्साह का संचार हुआ है। अब टीम के फाइनल मुकाबले में जीत के लिए खिलाड़ी और प्रशंसक दुआएं कर रहे हैं।

कई क्रिकेट एकेडमी में पसीना बहा रहीं बेटियां

अमरोहा के रहने वाले भारतीय क्रिकेट के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपनी लगन व कड़ी मेहनत की वजह से भारतीय टीम में जगह बनाई थी। इसके बाद यहां युवाओं में क्रिकेट को लेकर खासी दीवानगी देखी जाती है। जिलेभर में कई एकेडमी में खिलाड़ी अपने हुनर को धार दे रहे हैं। इनमें बेटियों की संख्या भी कम नही है। यहां से क्रिकेट के गुर सीखकर शुभ चौधरी व ऋषिका यादव अंडर-19 में भी जगह बना चुकी हैं। अब भारतीय महिला टीम की इस जीत ने बेटियों में एक नई ऊर्जा का संचार भी किया है।
विज्ञापन


- महिला विश्वकप में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। सेमीफाइनल का रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। टीम ने विश्वकप में सबसे बड़े स्कोर का पीछा करते हुए जीत हासिल की है। फाइनल मुकाबले के लिए यह खिलाड़ियों का आत्मविश्वास भी बढ़ाएगी। - गोल्डी
- विश्वकप में टीम के प्रदर्शन से प्रशिक्षु खिलाड़ियों को भी मार्गदर्शन मिलेगा। यह वाकई में एक शानदार जीत थी। फाइनल में भी टीम का यह प्रदर्शन बरकरार रहे, और जीत हासिल होगी। इसके लिए सभी खिलाड़ी दुआएं कर रहे हैं। - सुनीति चाहल

- विश्वकप में भारतीय महिला खिलाड़ियों का सफर शानदार रहा है। भारतीय टीम की इस जीत से क्रिकेट सीख रहीं खिलाड़ियों में भी उमंग जगी है। अब फाइनल भी भारत के नाम होगा। ऐसी उम्मीद है। - सानिया

- यह एक बड़ा मुकाबला था। टीम एक बड़े स्कोर का पीछा करने के लिए उतरी थी। जिसमें बल्लेबाजों की बेहतरीन परफॉर्मेंस से जीत मिली। टीम के इस प्रदर्शन से महिला खिलाड़ियों में भी उत्साह बढ़ा है। - ऋषिका यादव
- कड़े और बड़े मुकाबले में भारतीय टीम की खिलाड़ियों ने खुद को साबित किया है। विश्वविजेता बनने का यह शानदार अवसर है। इस जीत से क्रिकेट सीख रहीं महिला खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। - महिमा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें