फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अंतिम संस्कार करने आए लोगों की कुमराला के ग्रामीणों से मारपीट

Mon, 19 May 2025 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। तिगरी में श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार करने आए लोगों और कुमराला के ग्रामीणों में कहासुनी के बाद मारपीट हुई। लाठी-डंडे चलने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही आरोपी भाग गए थे।
विज्ञापन

घटना रविवार दोपहर की है। शहवाजपुर डोर गांव के ग्रामीण तिगरी में श्मशान घाट पर शव का अंतिम संस्कार करने गए थे। बताया जा रहा है कि स्नान घाट के पास कुमराला के कुछ ग्रामीण गंगा में स्नान कर रहे थे। उनके साथ परिवार की महिलाएं भी थीं। आरोप है कि अंतिम संस्कार करने आए लोगों के साथ कई युवक थे जो वह स्नान कर रहीं महिलाओं के पास बाइक दौड़ाने लगे।
जिसका कुमराला के ग्रामीणों ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। घटना की जानकारी ली। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि मारपीट की जानकारी है। तहरीर मिल गई है। जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें