फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पोषक नहर के कटान से दारानगर वालों की नींद उड़ी

Mon, 19 May 2025 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। रामगंगा पोषक नहर से हो रहे कटान से दारानगर गांव के लोगों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों की मांग पर मंडी धनौरा विधायक ने सिंचाई विभाग को कटान रोकने के लिए इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


टापू में बसे दारानगर गांव के दक्षिण-पश्चिम में गंगा और उत्तर दिशा में रामगंगा पोषक नहर है। नहर और गंगा के कटान से गांव के अस्तित्व को खतरा रहता है। इस समय पोषक नहर उफान पर है, जिसके पानी का रुख गांव की ओर हो गया है। नहर से कटान जारी है। अब नहर गांव से ज्यादा दूर नहीं रह गई है। तेजी से हो रहे कटान से ग्रामीण चिंतित है। उन्होंने विधायक राजीव तरारा से नहर से हो रहे कटान को रुकवाने के लिए इंतजाम कराने की मांग की थी। जिस पर विधायक ने सिंचाई विभाग को कटान रोकने के लिए इंतजाम करने के निर्देश दिए है। विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों ने मौका मुआयना कर देखा कि कटान रोकने के लिए क्या काम किए जा सकते हैं। पत्थर की ठोकर बनाने की जरूरत है या मिट्टी भर कर बोरी लगाई जाएं।

-
दारानगर गांव में पोषक नहर द्वारा कटान किए जाने की जानकारी है। गांव को कटान से बचाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। - रवि प्रकाश सिंह, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें