फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सांसद ने भानपुर रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज बनवाने की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सांसद कंवर सिंह तंवर ने वर्ष 2025-26 के केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र की रेल संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए सदन के माध्यम से रेल मंत्री से महत्वपूर्ण मांगें रखीं।
विज्ञापन

सांसद ने अमरोहा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 14205-14206 फैजाबाद एक्सप्रेस और 15013-15014 रानीखेत एक्सप्रेस का कम से कम दो मिनट का ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की। उनका कहना है कि इससे क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम स्थित श्रीराम मंदिर और राजस्थान के बालाजी धाम की यात्रा में सुविधा मिलेगी। साथ ही, इन ट्रेनों के ठहराव से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय व्यापार और उद्योग को भी लाभ पहुंचेगा।
इसके अलावा सांसद ने गढ़ विधानसभा क्षेत्र में फरीदपुर-सिम्भावली रेलवे फाटक पर अंडरपास निर्माण, कुचेसर चौपला रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज तथा धनौरा विधानसभा के गजरौला स्थित भानपुर क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग भी रखी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से किसानों को फसल से भरे वाहनों के आवागमन में आसानी होगी, एंबुलेंस को जाम से राहत मिलेगी और स्कूली बच्चों की बसों का आवागमन भी सुरक्षित और सुगम हो सकेगा। सांसद ने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें