फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: मां ने 23 दिन की बेटी को गला दबाकर मार डाला, मासूम के नाक से बह रहा था खून, पति ने पुलिस से की शिकायत

Sat, 27 Dec 2025 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मंडी धनौरा(अमरोहा)।

सार

मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 23 दिन की नवजात बच्ची की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। पति ने पत्नी पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन
अमरोहा पुलिस कर रही जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी धनौरा थानाक्षेत्र के एक गांव में मां पर अपनी 23 दिन की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। पति की शिकायत पर पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव में किसान का परिवार रहता है। उसकी पत्नी ने 23 दिन पहले एक बेटी को जन्म दिया था। किसान का आरोप है कि बृहस्पतिवार की देर शाम उसकी पत्नी ने मासूम बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी।

उसने मासूम के नाक से खून बहते देखा। किसान की शादी करीब चार पहले ह़ुई थी। इससे पहले उसके पास लड़की और है। बीती दो दिसंबर को उसकी पत्नी ने दूसरी लड़की को जन्म दिया था।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक दूसरी बेटी पैदा होने पर महिला बेहद मायूस थी। उसने पड़ोस में रहने वाली दो महिलाओं से अपनी बेटी को किसी को दिलाने की बात कही थी। महिला अपनी बच्ची को किसी भी दशा में अपने पास रखने को तैयार नहीं थी।

बताया जाता है कि महिला की जेठानी ने कुछ दिन पहले एक बेटे को जन्म दिया है। जेठानी के लड़का होने के बाद महिला बेहद परेशान रहने लगी थी। पति और परिवार के अन्य परिजनों का आरोप है कि महिला ने मासूम बेटी की गला दबाकर हत्या की है।

हालांकि अस्पताल के सूत्रों की मानें तो बच्ची की मौत का कारण सर्दी लगना बताया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें