फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दिल्ली को 101 रनों से हराकर गाजियाबाद की टीम फाइनल में

विज्ञापन
यश गर्ग को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते अति​थि। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
अमरोहा। मिनी स्टेडियम में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में पहला सेमीफाइनल मैच फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब दिल्ली और रॉयल कोटला क्लब गाजियाबाद के बीच खेला गया। इसे रॉयल कोटला क्रिकेट क्लब गाजियाबाद ने 101 रनों से जीत लिया। इस तरह दिल्ली को हराकर गाजियाबाद की टीम फाइनल में पहुंच गई है।
विज्ञापन

मास्टर भूरे खान एंड शेरू परवेज मेमोरियल सद्भावना कप ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन और यूथ क्रिकेट क्लब की ओर से कराया जा रहा है। शुक्रवार को आयोजित मैच में फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब दिल्ली ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल कोटला क्लब गाजिया ने 30 ओवर में आठ विकेट पर 222 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
गाजियाबाद की तरफ से लाखन ने 42, यश गर्ग ने 35 रनों का योगदान दिया। फ्रेंड्स क्लब की तरफ से सिद्धार्थ ने दो और सकलेन ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्रेंड्स क्लब मात्र 20.5 ओवर में 121 रनों पर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन

फ्रेंड्स क्लब की तरफ से ऋथिक ने 36 और नागर ने 23 रनों का योगदान दिया। रॉयल कोटला क्रिकेट क्लब की तरफ से यश गर्ग ने छह और अंकित ने तीन विकेट लिए। यह मैच रॉयल कोटला क्लब गाजियाबाद ने 101 रनों से जीत लिया। शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने के लिए यश गर्ग को नूरी बस के प्रॉपराइटर शाने आलम, डॉ. वरुण और सनी स्पोर्ट इंपोरियम के मालिक इमरान सनी ने मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मैच में अंपायर सतेंद्र सिंह और जमाल पाशा रहे जबकि स्कोरिंग राहुल गुप्ता एवं सदाकत ने की। कमेंटरी शमशाद अल्वी ने की। इस दौरान रिजवान पाशा, इमरान पाशा, नजम अली, परवेज पाशा, शहजाद फारूक, सिकंदर अली, सैंडी गुप्ता, भरत, मोहम्मद ज़ुबैर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें