फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ मुकदमों में नामजद बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आठ मुकदमों में नामजद बदमाश को मुठभेड़ में पकड़ लिया। उसकी फायरिंग में पुलिसकर्मी बाल-बाल बचा। पुलिस ने उसके खिलाफ डिडौली, अमरोहा देहात, मुरादाबाद के पाकबड़ा, भगतपुर में चोरी और लूट के अभियोग पंजीकृत हैं। उसके कब्जे से पुलिस ने तमंचा और खोखा बरामद किया है।
विज्ञापन

बुधवार की तड़के 4.10 बजे दरोगा नीरज कुमार, सिपाही राहुल व अनुज कुमार तिगरी मार्ग पर संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी तिगरी की तरफ से एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों ने रुकने का इशारा किया। आरोप है कि उसने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी, मगर पुलिस वालों ने अपना बचाव करते हुए युवक को दबोच लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा व खोखा कारतूस बरामद किया। उसने अपना नाम मनीष कुमार बताया।
वह डिडौली कोतवाली क्षेत्र के पूरनपुर का रहने वाला है। पुलिस ने उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी की तो पता चला कि वह शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ डिडौली, अमरोहा देहात, मुरादाबाद के पाकबड़ा, भगतपुर में चोरी और लूट के आठ मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट के अलावा गैंगेस्टर की कार्रवाई भी की गई थी। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश के खिलाफ जानलेवा हमले और शस्त्र अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसे जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें