फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दो दिन चली पंचायत में नहीं निपटा मामला, दहेज हत्या में पति गिरफ्तार

Sun, 24 May 2026 12:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर। थाना क्षेत्र के भूबरा गांव में विवाहिता की मौत के बाद दो दिन चली पंचायत में भी समझौता नहीं हुआ। इसके बाद दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव भूबरा निवासी प्रदीप की शादी करीब छह वर्ष पहले जनपद संभल के बहजोई थाना क्षेत्र के गांव खेतापुर निवासी यशोदा (25) के साथ हुई थी। बताते हैं कि प्रदीप नशे का आदी है। जिसको लेकर घर में अक्सर विवाद रहता था। 19 मई को को लेकर घर में विवाद हुआ था। इसके कुछ समय बाद यशोदा की तबीयत खराब हो गई थी। उसे आनन-फानन में उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया था। जहां मौत हो गई थी। अगले दिन मायके के लोग गांव पहुंच गए और यशोदा की मौत का जिम्मेदार ससुराल वालों को बताते हुए हंगामा किया था। दोनों पक्षों में हुई तनातनी को शांत कराने के लिए कुछ लोगों ने पंचायत बैठा दी थी। दो दिन चली पंचायत में भी मामला नहीं निपट पाया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था। इसके बाद आरोपी पति समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि इस मामले पति प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें