अमरोहा। माहेश्वरी महिला मंडल की ओर से बृहस्पतिवार को उपाध्यक्ष शिल्पा खटोड़ के निवास पर स्वास्थ्य कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्षा योगेश मालीवाल, सचिव वर्षा माहेश्वरी, संरक्षिका नीता मांधन्या और शिल्पा खटोड़ ने दीप जलाकर किया।
कार्यशाला में बदलते मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान रखने पर विस्तार से चर्चा हुई। महिला सदस्यों को गर्मी और मौसम परिवर्तन के प्रभाव से बचने के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई। नीता लड्डा ने पर्याप्त पानी पीने, संतुलित आहार लेने, पर्याप्त नींद और नियमित व्यायाम पर जोर दिया। सदस्यों को मौसम के अनुरूप पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनने की सलाह भी दी गई, ताकि लू और संक्रमण से बचाव हो सके। पूनम खटोड़, नविता मालीवाल और शिल्पा ने भी स्वास्थ्य संबंधी उपयोगी जानकारियां साझा कीं।
कार्यक्रम के अंत में हाउजी खेली गई और व्यंजनों का आनंद लिया गया। इस दौरान नविता, वर्षा, शालिनी माहेश्वरी, मेघा लड्डा, दीपा मांधन्य, गुंजन माहेश्वरी, पूनम, निधि, शिल्पा, पिंकी, शुचि, बीना और दीपा मौजूद रहीं। संवाद