फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: फाइनेंस कंपनी पर दूसरे दिन भी लटका रहा ताला

Fri, 07 Feb 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

फाइनेंस कर्मचारी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले कंपनी के दो अधिकारियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कंपनी कार्यालय पर दबिश दी। हालांकि, कंपनी के कार्यालय पर दूसरे दिन भी ताला लटका मिला है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने के लिए कंपनियों के अन्य कर्मचारियों से संपर्क साध रही है।
संभल जिले के नखासा थाना क्षेत्र के गांव शरीफपुर निवासी रितिक वर्मा ने मंगलवार रात गांव चुचैला कलां के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। आत्मघाती कदम उठाने से पहले रितिक ने तीन मिनट का एक वीडियो बनाया था, जिसमें उसने कंपनी के शाखा प्रबंधक कुलदीप कुमार व टीम प्रबंधक ऋषिकेश कुमार पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया था। रितिक के पिता सतेंद्र कुमार की तहरीर पर पुलिस ने कुलदीप व ऋषिकेश के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रितिक की मौत के बाद से ही कंपनी के अधिकारी व कर्मचारियों ने ऑफिस आना बंद कर दिया। बृहस्पतिवार को भी कंपनी कार्यालय बंद रहा। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन वहां कार्यालय पर ताला लटका हुआ था। पुलिस दोनों आरोपियों के एड्रेस की जानकारी के लिए कर्मचारियों से संपर्क कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें