फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सिर और गर्दन की हड्डी टूटने से हुई तेंदुए की मौत

Sun, 08 Jun 2025 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
विज्ञापन

कुतुबपुर हमीदपुर में तेंदुए की मौत लाठी-डंडों की पिटाई से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तेंदुए के सिर और गर्दन की हड्डी टूटने की बात सामने आई है। डीएफओ एसपी सिंह ने बताया कि इस तरह की चोट के निशान लाठी डंडे पिटाई से होते हैं। इससे साफ है कि ग्रामीणों की पिटाई के कारण ही तेंदुए की मौत हुई है।
चार घंटे तेंदुए और ग्रामीणों के बीच हुआ मुकाबला
नौगांवा सादात। कुतुबपुर हमीदपुर में करीब चार घंटे तेंदुए और ग्रामीणों के बीच मुकाबला हुआ। कभी तेंदुए ने ग्रामीणों का पीछा किया तो कभी ग्रामीणों ने तेंदुए को दौड़ाया। चारो और तेंदुए का शोर और चीखपुकार मची हुई थी। तेंदुए के हमले के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। करीब चार घंटे तक कुतुबपुर हमीदपुर के जंगल में गम, गुस्सा और जुनून का माहौल दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने घेरा थाना, पुलिस के छूटे पसीने
तेंदुए की हत्या करने के मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेने के बाद कुतुबपुर हमीदपुर के ग्रामीण थाने पहुंच गए। यहां जमकर हंगामा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस की हिरासत में तीनों लोगों को छुड़ाकर भाग दिया। ग्रामीणों का आक्रोश देखकर पुलिस के पसीने छूट गए। करीब एक घंटे तक थाने पर ग्रामीणों का हंगामा हुआ। हालांकि, बाद में पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों के समझाने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें