फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्निंग वॉक पर निकले अधिवक्ता की ट्रेन की चपेट में आकर टांग कटी

विज्ञापन
जिला अस्पताल में घायल अधिवक्ता का उपचार करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। मॉर्निंग वॉक पर निकले अधिवक्ता ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उसकी एक टांग कट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां से उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौक में मोहम्मद असलम का परिवार रहता है। मोहम्मद असलम तहसील में अधिवक्ता हैं। परिजनों के मुताबिक मंगलवार सुबह वह घर से टहलने के लिए निकले थे। करीब आठ बजे वह रेलवे स्टेशन और ओवरब्रिज के बीच ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उसकी एक टांग कटकर अलग हो गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंच गई। घायल अधिवक्ता को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सकों ने गंभीर हालत में अधिवक्ता को मेरठ रेफर कर दिया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें