अमरोहा। शुक्रवार को पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए गए। एसपी अमित कुमार आनंद ने तबादला सूची जारी कर छह थाना प्रभारियों समेत 17 इंस्पेक्टर और दरोगा के कार्यक्षेत्रों में बदलाव किया है। नगर कोतवाली इंस्पेक्टर पंकज तोमर को हटाकर पीआरओ बनाया गया है। उनकी जगह नौगांवा सादात के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार को नगर कोतवाल नियुक्त किया है।
पंकज तोमर पर 14 फरवरी को मोहल्ला छेबड़ा में कांवड़ियों पर हुए पथराव के मामले में घटनास्थल पर नहीं पहुंचने के आरोप थे। डिडौली कोतवाली प्रभारी हरीशवर्धन सिंह को हटाकर एएचटीयू थाना प्रभारी बनाया गया है। उन पर 11 जनवरी को न्यायिक कर्मी राशिद हुसैन हत्याकांड में आरोपितों की गिरफ्तारी में लापरवाही बरतने का आरोप है। डिडौली का नया प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार को बनाया गया है। वहीं हसनपुर कोतवाली इंस्पेक्टर प्रेमपाल सिंह को हटाकर पीआरओ बनाया है तो उनके स्थान पर पीआरओ राजेश कुमार तिवारी को हसनपुर का नया कोतवाल तैनात किया है।
मंडी धनौरा थाना प्रभारी बालेंद्र कुमार को नौगांवा सादात में तैनाती दी है। गजरौला में निरीक्षक अपराध के पद पर तैनात अमरपाल सिंह को मंडी धनौरा थाने की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं रहरा थानाध्यक्ष अतवीर चौहान को हटा कर एसओजी प्रभारी बनाया है तो एसओजी प्रभारी ब्रजेश सिंह को रहरा का थानाध्यक्ष बनाया है।
अपराध शाखा में तैनात सुनील कुमार को साइबर थाना प्रभारी के रूप में तैनाती दी है। एएचटीयू थाना प्रभारी जय कुमार को अपराध शाखा का प्रभारी बनाया है। डिडौली के निरीक्षक अपराध सतीश चंद को भी हटा कर अपराध शाखा में तैनात किया है।
उनके स्थान पर फीडबैक फालोअप सेल प्रभारीरी शिव प्रकाश को तैनाती दी है। अपराध शाखा से जगमोहन कश्यप को गजरौला का अपराध निरीक्षक और अपराध शाखा प्रभारी करनपाल सिंह को प्रभारी फीडबैक फालोअप सेल के रूप में तैनात किया है।
पुलिस लाइन से अमन सिंह को अपराध शाखा औरन नौगांवा सादात अपराध निरीक्षक रणदीप सिंह को प्रभारी जनसूचना अधिकार सेल बनाया है। दारोगा आदेश पंचाला को नौगांवा सादात से बछरायूं और सिपाही नितीश कुमार को रहरा थाने से साइबर क्राइम थाने में तैनाती दी है। इसके अलावा पीआरओ राजेंद्र सिंह को प्रभारी यातायात बनाया है।