नोकझोंक के बीच नगर पालिका परिषद बोर्ड की सामान्य बैठक में सभासदों ने पालिकाध्यक्ष व ईओ के सामने
- फोटो : नोकझोंक के बीच नगर पालिका परिषद बोर्ड की सामान्य बैठक में सभासदों ने पालिकाध्यक्ष व ईओ के सामने नगर में टूटी हुई सड़कों को ठीक कराने समेत कई मुद्दे रखे।
बहजोई। नोकझोंक के बीच नगर पालिका परिषद बोर्ड की सामान्य बैठक में सभासदों ने पालिकाध्यक्ष व ईओ के सामने नगर में टूटी हुई सड़कों को ठीक कराने समेत कई मुद्दे रखे।
मंगलवार को दोपहर करीब ढाई बजे नगर पालिका परिषद के सभागार में बोर्ड बैठक शुरू हुई। सबसे पहले पालिकाध्यक्ष राजेश शंकर राजू ने नगर में हो रहे विकास कार्यों के बाबत सभासदों को जानकारी दी। इसके बाद सभासदों ने पालिकाध्यक्ष व ईओ के सामने अपने मुद्दे रखे। सभासद धर्मपाल का कहना था कि उनके वार्ड में जल निगम की ओर पाइप लाइन डालने के बाद टूटी हुई सड़कों को ठीक नहीं किया गया है। इससे लोगों को आवाजाही में मुश्किल हो रही है।
सभासद विपिन कुमार ने वार्ड में पहले से खस्ताहाल सड़कों को ठीक कराने समेत सरकारी हैंडपंप की मरम्मत का मुद्दा रखा। इसके अलावा अन्य सभासदों की ओर से नगर में विभिन्न नाले-नालियों के ऊपर रखे लोहे के टूटे जालों को बदलवाने, नियमित साफ-सफाई व कूड़ा उठवाने समेत पालिका दफ्तर से जुड़े कार्यों को सुगमता से पूरा कराने आदि मुद्दे भी रखे गए। इस बीच विकास कार्यों को जल्द कराने की मांग कर रहे सभासदों की पालिका प्रशासन से छिटपुट नोकझोंक भी हुई। बाद में पालिकाध्यक्ष व ईओ ने सभासदों के मुद्दों पर जल्द से जल्द क्रियान्वयन करने का भरोसा दिया। सभासदों में टिंकू कश्यप, लल्तेश, अरविंद कुमार, बीना देवी व दीपमाला पाठक आदि रहे।