फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पति ने विवाहिता के साथ की मारपीट भागकर जान बचाई

Sat, 26 Jul 2025 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शादी के 18 साल बाद पति ने विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसके साथ मारपीट करता है। जान से मारने की धमकी देता है। तीन दिन पहले भी महिला से मारपीट की। पीड़िता ने घर से भागकर जान बचाई। पुलिस ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन




अमरोहा के मोहल्ला नौगजा नई बस्ती निवासी साफिया ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी शादी 18 साल पहले कमाल के साथ हुई थी। बताया कि उसके पति के खिलाफ कई मुकदमे चल रहे हैं। वह तीन बार आठ-आठ माह की जेल काट चुका है। कई व्यक्तियों को घर बुलाकर जुआ खेलता है। विरोध करने पर मारपीट करता है। 21 जुलाई की रात 10 बजे कमाल ने साफिया के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। इससे साफिया गंभीर रूप से घायल हो गई।

शोर सुनकर आए मोहल्ले वालों को भी घर में नहीं घुसने दिया। जान से मारने की नीयत से गला भी दबाया। अगले दिन सुबह विवाहिता का भाई घर पहुंचा तो साफिया ने अपने घर से निकालकर जान बचाई। कमाल ने उसे जान से मारने की धमकी थी। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में कमाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें