फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कल सुबह 10 बजे तक हाईवे रहेगा पूरी तरह बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर शुक्रवार को मुख्य स्नान कर श्रद्धालु घर लौटने लगेंगे। जाम से निपटने के लिए प्रशासन ने हाईवे को पूरी तरह बंद कर दिया है। बृहस्पतिवार शाम तक रोडवेज बसों को छोड़कर ट्रक समेत सभी बड़े वाहन वैकल्पिक मार्गों से निकले गए। जबकि, कार और अन्य छोटे वाहन हाईवे पर चलते रहे। वहीं, बृहस्पतिवार देर रात हाईवे पर चल रहे छोटे वाहनों पर भी पाबंदी लगा दी गई।

एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान कर श्रद्धालु घर लौटने लगते हैं। तिगरी मेले में ट्रैक्टर-ट्राॅली और अन्य वाहनों से आने वाले श्रद्धालु कांकाठेर मार्ग से हाईवे होते हुए गंतव्य के लिए निकलेंगे। ऐसी स्थिति में हाईवे पर जाम लग सकता है। जिसे देखते हुए बृहस्पतिवार देर रात हाईवे को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। यह प्लान 16 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे तक रहेगा। इससे पहले बृहस्पतिवार शाम को ही हाईवे पर ट्रक और निजी बसों का संचालन बंद दिया गया था। सभी वाहनों वैकल्पिक मार्गों से निकाला जा रहा था। लेकिन, अब हाईवे जीरो ट्रैफिक होने के चलते कार और अन्य छोटे वाहन भी पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं। एएसपी ने बताया कि मनमानी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इन मार्गों से गुजरेंगे वाहन
- शाहजहांपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को कटरा, जलालपुर बदायूं, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।

- बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को आंवला से शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बबराला से डिबाई, नरौरा बुलंदशहर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।

- रामपुर के शाहबाद से आने वाले भारी वाहक वाहनों को रूट डायवर्ट कर बिलारी, चंदौसी, बबराला,नरौरा, बुलंदशहर होते भेजा जाएगा।

- मुरादाबाद से मेरठ और दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन मुरादाबाद से टीएमयू के बराबर से अगवानपुर बाईपास, छजलैट, नूरपुर, बिजनौर, बैराज, मीरापुर होते हुए मेरठ होकर दिल्ली भेजे जाएंगे।

- बिजनौर के चांदपुर से गजरौला होते हुए दिल्ली जाने वाले भारी और हल्के वाहनों को थाना धनौरा की बार्डर पुलिस चौकी रसूलपुर पर ही रोक दिया जाएगा। यहीं से वापस करते हुए बिजनौर बैराज, मवाना, मेरठ, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली निकाले जाएंगे।

- संभल से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा। कोई भी मालवाहक वाहन गवां की तरफ से हसनपुर नहीं आने दिया जाएगा।
विज्ञापन


- अमरोहा से दिल्ली जाने वाहनों को शिवालांकलां, नूरपुर, बिजनौर, मेरठ, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली पहुंचेंगे।

- हसनपुर से मालवाहक और भारी वाहनों को संभल, बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई से बुलंदशहर होते हुए गुजारे जाएंगे।

- शाहजहांपुर से कटरा, जलालपुर, बदायूं, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर से दिल्ली भेजा जाएगा।

- गाजियाबाद से बरेली और लखनऊ की ओर जाने वाले भारी व मालवाहक वाहनों को लालकुआं से मोड़कर दादरी, बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा, गुन्नौर, सहसवान, बदायूं होते हुए वाया बरेली और लखनऊ भेजे जाएंगे।

- मेरठ से बिजनौर, धामपुर, स्योहारा, कांठ, मुरादाबाद से बरेली होकर लखनऊ निकाले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें