अमरोहा। कार्तिक पूर्णिमा पर हाईवे पर जाम से निपटने के लिए मंगलवार की दोपहर 12 बजे से हाईवे पर सभी वाहनों पर पाबंदी रहेगी। हालांकि भारी वाहनों के लिए सोमवार की देर रात से ही पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। इसके चलते ट्रक डीसीएम, कंटेनर, व्यावसायिक ट्रैक्टर ट्राली और निजी व रोडवेज बसों को बदले मार्गाें से चलाया जाएगा। पुलिस ने हाईवे से लेकर तिगरी मेले तक जगह-जगह पुलिस तैनात कर दी है।
टीएसआई अनुज मलिक ने बताया कि हापुड़ और मुरादाबाद प्रशासन से मंथन करने के बाद देर रात हाईवे पर रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया गया है। बुधवार की रात 12 बजे तक की व्यवस्था लागू रहेगी। उन्होंने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान कर श्रद्धालु घर लौटने लगते हैं। तिगरी मेले में ट्रैक्टर-ट्राॅली और अन्य वाहनों से आने वाले श्रद्धालु कांकाठेर मार्ग से हाईवे होते हुए गंतव्य के लिए निकलेंगे। ऐसी स्थिति में हाईवे पर जाम लग सकता है। जिसे देखते हुए हाईवे को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। सभी वाहनों वैकल्पिक मार्गों से निकाला जा जाएगा। दोपहर बारह बजे हाईवे जीरो ट्रैफिक होने के चलते कार और अन्य छोटे वाहन भी पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं। मनमानी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इन वैकल्पिक मार्गों से गुजरेंगे वाहन
- बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाला समस्त भारी वाहन निजी/रोडवेज बस, ट्रक, ट्रैक्टर व अन्य मालवाहक भारी वाहनों को आवंला से शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बबराला से डिबाई/नरौरा, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।
- रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को जनपद रामपुर के अंतगर्त शाहबाद से डायवर्ट कर बिलारी, चंदौसी, बबराला, नरौरा, होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।
- मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने जाने वाले समस्त भारी वाहन निजी/रोडवेज बस, ट्रक, ट्रैक्टर और जीप, कार, पिक अप, छोटा हाथी आदि वाहनों जनपद मुरादाबाद से वाया संभल, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर, सिकंदरा होते हुए गाजियाबाद, दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।
- मुरादाबाद से मेरठ की ओर जाने वाले भारी वाहनों को टीएमयू के बगल से अगवानपुर बाईपास, छजलैट, नूरपुर, बिजनौर, बैराज, मीरापुर, मवाना होते हुए भेजा जाएगा।
- संभल से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को बहजोई, बरबाला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा। कोई भी मालवाहक वाहन गवां की तरफ से हसनपुर नहीं आने दिया जाएगा।
- चांदपुर बिजनौर से गजरौला होते हुए दिल्ली जाने वाले समस्त हल्के-भारी वाहन निजी रोडवेज वस, ट्रक, ट्रैक्टर और जीप, कार, पिकअप, छोटा हाथी को जनपद बिजनौर से जलीलपुर से डायवर्ट कर गंगा पुल से होते हुए हस्तिनापुर, मवाना, मेरठ, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
- अमरोहा से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी व हल्के वाहन निजी/रोडवेज वस, ट्रक, ट्रैक्टर और जीप, कार, पिक अप, छोटा हाथी को शिवाला कलां, नूरपुर, बिजनौर, मेरठ, मवाना, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
- गजरौला चौपला से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को गजरौला, हसनपुर, रहरा, गवां अनूपशहर से बुलंदशहर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।
- धनौरा से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को चांदपुर, बिजनौर, मवाना, मेरठ होकर दिल्ली भेजा जाएगा।
- हसनपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को रहरा गवां से अनुपशहर, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
- दिल्ली-गाजियाबाद से बरेली/लखनऊ की ओर वाले समस्त भारी वाहनों को लालकुआं की ओर मोड़कर दादरी, बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा, गुन्नौर, सहसवान, बदायूं होते हुए भेजा जाएगा।
- मेरठ से बरेली की ओर जाने वाले समस्त भारी और हल्के वाहनों को बिजनौर, धामपुर, स्यौहारा, कांठ, मुरादाबाद होते हुए बरेली की ओर भेजा जाएगा।
- हापुड व मेरठ से गढ़ के मध्य से रामपुर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को गढ् चौपला जनपद हापुड से डायवर्ट कर बुलन्दशहर, डिबाई, नरौरा, बबराला, बहजोई, चंदौसी, बिलारी, शाहबाद होते हुए रामपुर की ओर भेजा जाएगा।