फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 फीट से कम रखी जाए ताजियों की ऊंचाई : सीओ

Mon, 23 Jun 2025 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मोहर्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जुलूस व ताजियों की ऊंचाई को लेकर थानों में बैठकों का दौर चल रहा है। इसी कड़ी में रविवार को कोतवाली डिडौली परिसर में सीओ सिटी शक्ति सिंह व इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह ने क्षेत्र के धर्मगुरुओं व संभ्रांत नागरिकों की बैठक ली।
विज्ञापन

सीओ सिटी ने कहा कि शासन स्तर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक ताजियों का निर्माण कराया जाए। नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। ताजियों की ऊंचाई 12 फीट से कम रखी जाए। जुलूस निकालने से पहले आयोजकों को अनुमति लेनी होगी। बिना अनुमति के किसी कीमत पर जुलूस निकालने नहीं दिया जाएगा। इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह ने कहा कि सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। किसी भी तरह से माहौल बिगाड़ने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी। इस दौरान प्रधान मकबूल, महिपाल सिंह, फुरकान अहमद, राम अवतार सैनी, असद अली, पोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
वहीं, शनिवार शाम नगर कोतवाली में प्रभारी एसडीएम भगत सिंह व सीओ सिटी शक्ति सिंह ने मोहर्रम के जुलूस का संचालन करने वाली संस्था अंजुमन रजाकाराने हुसैनी के पदाधिकारियों के अलावा शिया बिरादरी के जिम्मेदार लोगों से बातचीत की। अफसरों ने शेड्यूल व रूट समझते हुए जुलूस से जुड़ीं तैयारियों के बारे में बताया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर, खुर्शीद हैदर जैदी, लियाकत अमरोहवी, जिया एजाज, चंदन नकवी, कासिम जैदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-

इस कारण ताजियों की ऊंचाई पर रखता है फोकस
डिडौली। गांव पतेई खालसा में दो साल पहले 90 फीट ऊंचा एक ताजिया हाईटेंशन बिजली लाइन के तार से टकरा गया था। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 50 से ज्यादा लोग झुलस गए थे। मामले में पुलिस-प्रशासन की ओर से आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बड़ी कार्रवाई की गई थी। तभी से पुलिस-प्रशासन की ओर से मोहर्रम के जुलूस व ताजिए को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें