फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जहर खाने वाले प्रधानाध्यापक का मेरठ में चल रहा उपचार, पिता ने दो शिक्षकों के खिलाफ दी तहरीर

Sun, 23 Mar 2025 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
रहरा(अमरोहा)। साथी शिक्षकों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जहर का सेवन करने वाले प्रधानाध्यापक का मेरठ में उपचार चल रहा है। हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उधर, प्रधानाध्यापक के पिता ने रहरा थाने में आरोपी शिक्षकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

गंगेश्वरी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय निरयावली भूड़ में प्रधानाध्यापक वैभव गुप्ता ने शुक्रवार दोपहर को साथी शिक्षकों के उत्पीड़न से परेशान होकर बीआरसी चंदनपुर पर पहुंचकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहरा ले जाया गया था। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया था। वहां से मेरठ ले जाया गया था। अब प्रधानाध्यापक का मेरठ में उपचार चल रहा है। बीएसए ने जांच करते हुए मामले में सहायक अध्यापक हेमराज कोहली और नन्हें सिंह को निलंबित कर शिक्षामित्र अजीत सिंह का स्पष्टीकरण तलब किया था। इसके साथ ही डीएम निधि गुप्ता वत्स ने एसडीएम की अध्यक्षता में जांच कमेटी भी बनाई है। कमेटी में बीएसए व पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को रखा गया है। शनिवार को प्रधानाध्यापक वैभव गुप्ता के पिता जितेंद्र गुप्ता ने रहरा थाने में तहरीर देकर आरोपी शिक्षकों पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। उन्होंने तहरीर में कहा कि स्कूल में भवन निर्माण में कमीशन मांगा जा रहा था। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले में दो सहायक अध्यापक और एक शिक्षामित्र को नामजद करते हुए तहरीर प्राप्त हुई है। जांच की जा रही है। जल्द ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें