फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शादी समारोह से दूल्हे की दादी का रुपये व जेवर भरा पर्स चोरी

Sat, 23 Nov 2024 03:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

हाईवे किनारे एक रिसोर्ट में शादी समारोह से दूल्हे की दादी का पर्स चोरी हो गया। पर्स में रुपये और आभूषण रखे थे। चोरी करने वाले युवक व बालिका की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है।
औद्योगिक चौकी क्षेत्र में हाईवे किनारे एक रिसोर्ट में 18 नवंबर की रात शादी का कार्यक्रम था। संभल के कोट गर्बी मोहल्ला निवासी युवक उज्जवल अग्रवाल की बरात आई थी। बरात में उसके परिवार और रिश्तेदार महिलाओं के साथ दूल्हे की दादी भी आई। उन पर बैग था। जिसमें लिफाफे और आभूषण रखे थे। दावत के बाद रिश्तेदार और परिचित शादी कार्यक्रम में मशगूल थे। युवा और युवतियां डीजे पर डांस कर रहे थे। इस बीच दूल्हे की दादी का पर्स गायब हो गया। आसपास न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने रिसोर्ट के अंदर लगे सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 11.58 बजे की फुटेज कई कैमरों में पाई गई। जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक सूट बूट पहने युवक कमरे में प्रवेश करता है। कुछ देर एक बालिका कमरे में जाती है। दोनों पर आरोप है कि वह पर्स चोरी कर ले गए। उसी रात पुलिस को चोरी की तहरीर दी गई। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि तहरीर मिल गई है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर चोर को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें