फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: छात्राओं ने समझी पुलिस की कार्यशैली

Thu, 09 Oct 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
थाना भृमण कार्यक्रम में जानकारी देते थानाध्यक्ष।
विज्ञापन
बछरायूं। ग्लोबल पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने बुधवार को थाने पहुंचकर पुलिस के काम करने का तरीका समझा। उन्होंने पुलिस से कई सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासा शांत की तो थाने में हवालात, साइबर सैल, जीडी कक्ष और नियंत्रण कक्ष भी देखा। पुलिस ने छात्राओं को एफआईआर दर्ज करने के बारे में बताया। साथ ही साइबर अपराध के प्रति जागरूक भी किया।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन कार्यक्रम के तहत शिक्षिका ध्वजा रानी के नेतृत्व में बुधवार को ग्लोबल पब्लिक स्कूल की छात्राएं बछरायूं थाने पहुंचीं। थानाध्यक्ष अमित तोमर ने छात्राओं को साइबर क्राइम, महिला हेल्पलाइन व आपातकालीन सेवाओं और यातायात नियमों की जानकारी दी। उनको पुलिस की कार्यशैली से अवगत कराया गया। छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि वर्तमान समय में साइबर ठग विभिन्न तरीकों से लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बनाते हैं। अंजान कॉल, संदिग्ध लिंक औऱ फर्जी ऑफ़रों से सतर्क रहना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि धोखाधड़ी होने पर साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112 तथा अन्य उपयोगी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। महिला सिपाहियों ने मिशन शक्ति के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक विपिन तोमर, शनि चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें