फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जनपदीय एथलेटिक क्रीड़ा प्रतियोगिता 13 से 15 तक

Thu, 09 Oct 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जनपदीय एथलेटिक क्रीड़ा प्रतियोगिता 13, 14 और 15 अक्तूबर को राजकीय इंटर कॉलेज के मिनी स्टेडियम में आयोजित होगी। संयोजक विद्यालय जेएस हिंदू इंटर कॉलेज रहेगा।
विज्ञापन


क्रीड़ा प्रतियोगिता के संयोजक और प्रधानाचार्य डॉ. जीपी सिंह ने बताया कि पहले यह जनपदीय विद्यालयीय खेल प्रतियोगिता जेएस हिंदू इंटर कॉलेज के क्रीड़ा मैदान में होनी थी लेकिन वहां शासन के निर्देश पर ट्रेड फेयर का आयोजन किया जा रहा है। इस कारण अब यह क्रीड़ा प्रतियोगिता मिनी स्टेडियम में होगी। मैदान पर ट्रैक बनाने का काम शुरू हो गया है। बारिश की वजह से ट्रैक पर पानी भर गया था, इसे दुरुस्त कराया जा रहा है।

बुधवार को मैदान पर खेल संयोजक डॉ. जीपी सिंह के साथ क्रीड़ा सचिव विजय सिंह और क्रीड़ा प्रभारी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में खेल विशेषज्ञों के साथ ट्रैक प्वाइंट की नाप तोल की और चूने से चिह्नीकरण कर काम शुरू कर दिया। संकुल स्तर पर विजयी विद्यार्थियों को जनपद स्तर पर प्रतिभाग कराया जाएगा।
विज्ञापन

चंदौसी में होगी मंडल स्तर की प्रतियोगिता

g
जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा यह भी स्पष्ट रूप से अवगत करा दिया गया है कि कोई भी संकुल प्रभारी बिना पात्रता प्रपत्रों के खिलाड़ियों को प्रतिभाग नहीं कराएंगे। इसको गंभीरता से लेकर अभी से सभी की पात्रता पूर्ण कर लें। 15 अक्तूबर को जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का समापन हाेगा। 16 अक्तूबर से मंडलीय प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा जो संभल जनपद के चंदौसी में होगी। बिना पात्रता के खिलाड़ियों को प्रतिभाग कराना संभव नहीं होगा। इस दौरान राजवीर सिंह, अनिल कुमार, शिव कुमार, डॉ. संजीव कुमार, शाह आलम, शाहजेब तकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें