फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भेड़िये के नहीं गीदड़ के पैरों के निशान बताए

Fri, 03 Jan 2025 12:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव रोरादीप में बृहस्पतिवार को वन विभाग के उप निरीक्षक सुरेश यादव और वन रक्षक दीवान सिंह पहुंचे। जिस जगह भेड़िये के पैरों के निशान होने का दावा ग्रामीणों ने किया था, उसकी जांच की। जांच के बाद बताया कि यह पैरों के निशान भेड़िये के नहीं, बल्कि गीदड़ के हैं। लेकिन हालात को भांप एहतियातन घटनास्थल पर चौकीदार तैनात किया गया है। वहीं, विभाग के अधिकारी भी निगरानी बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

वन विभाग के वनरक्षक दीवान सिंह ने बताया कि रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव रोरादीप में बुधवार रात करीब 6:30 बजे गांव के बाहरी छोर पर स्थित अवधेश की 11 महीने की मासूम बेटी खुशी को भेड़िये द्वारा उठाकर ले जाने की सूचना मिली थी। बताया गया कि पालतू कुत्ते ने बच्ची को बचा लिया था। बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे वे मौके पर पहुंचे और मौके पर मिले पगचिह्नों की जांच की। इस दौरान पैरों के निशान गीदड़ के मिले।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें