फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के हित की लड़ाई जारी रहेगी : रजिंदर

Sat, 16 Dec 2023 01:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। भारतीय किसान यूनियन खालसा गुट की बैठक शुक्रवार को पूनम वर्मा के आवास पर की गई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार रजिंदर सिंह धारीवाल ने कहा कि भाकियू खालसा किसानों के हित की लड़ाई लड़ने के साथ ही सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर भी जोर दे रही है। वह अपने संगठन में किसी भी ऐसे को पदाधिकारी नहीं बनाएंगे, जिसकी छवि खराब है। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूनम वर्मा को महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष, कुलभूषण सक्सेना को जिला प्रवक्ता, दीनदयाल यादव को हसनपुर तहसील अध्यक्ष बनाया। गुफरान उद्दीन को रजबपुर ग्राम अध्यक्ष व आमिर खान को ग्राम उपाध्यक्ष बनाया। इस अवसर पर पिंकू चौधरी, पूनम वर्मा, कुल भूषण सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन








भाकियू शंकर गुट के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शुक्रवार को बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। धरने पर बैठे किसानों ने 31 दिसंबर तक बिजली के बिलों पर पूर्ण छूट देने की मांग उठाई। गन्ने का भाव 400 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए। बढ़ती महंगाई को देखते हुए गन्ने का भाव बहुत कम है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि गजरौला में फैक्टरियों के कारण वातावरण दूषित हो गया है। जिससे लोग बीमार हो रहे हैं। प्रदूषण से निजात दिलाई जाए। इस मौके पर सत्यपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, पूनम, रवि चौधरी, अनिल भटनागर, समरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें