फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दोहरे हत्याकांड की साजिश रचने के आरोपी 25 हजार रुपये का इनामी गिरफ्तार

Sat, 16 Dec 2023 01:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौैला। करीब दो महीने पूर्व गुलालपुर के जंगल में अनिरुद्ध व रतनपाल भाटी की हत्या की साजिश रचने के आरोपी एवं 25 हजार रुपये के इनामी पपसरा खादर निवासी हसमत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

नौ अक्तूबर की रात थाना क्षेत्र के गुलालपुर के जंगल में बदमाशों ने फार्म हाउस पर रहने वाले मेरठ के सीना निवासी अनिरुद्ध व गौतमबुद्ध नगर के बोड़ाकी गांव निवासी रतनपाल भाटी की बलकटी व नल के हत्थे से ताबड़तोड़ वार कर हत्या की। बदमाश फार्म हाउस के नौकर जीतपाल निवासी नया गांव हापुड़ को अधमरा कर छोड़ गए थे। हत्या का आरोप हापुड़ जिले के सिंभावली थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर निवासी अशोक पर है। उस पर आरोप है कि उसने गांव के ही विनय, कपिल, दिनेश, गजरौला थाना क्षेत्र के मुरादपुर निवासी जितेंद्र भड़ाना, गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के नया गांव निवासी चंद्रपाल, हैदरपुर निवासी सुरेंद्र व उसके भाई सुरजन और मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के सारंगपुर निवासी अब्बास, भड़ौली निवासी अंकुर उर्फ बाेलू के साथ मिल कर वारदात को अंजाम दिया। थाना क्षेत्र के गांव पपसरा खादर निवासी हसमत पर आरोप है कि वह दोहरे हत्याकांड की साजिश रचने में शामिल रहा। घटना को अंजाम देने से पहले अनिरुद्ध व रतनपाल भाटी को शराब पिलाई गई थी। यह काम हसमत, हापुड़ के नया गांव निवासी खानी व मुरादपुर के विजेंद्र उर्फ विरेंद्र ने किया था। हसमत पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। शुक्रवार की सुबह तिगरी बांध से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें