फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: विवाहिता से मारपीट का विरोध करने पर पिता को भी पीटा

Fri, 14 Feb 2025 01:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शादी के चार साल बाद ही ससुराल वाले विवाहिता दहेज के लिए विवाहिता के साथ मारपीट की। बेटी के फोन करने पर पहुंचे पिता की भी पिटाई की। सिर पर धारदार हथियार से हमला कर लहुलूहान कर दिया। मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

अमरोहा देहात क्षेत्र के मिलक पापड़ी गांव निवासी किसान ऋषिपाल सिंह की बेटी सोनम की शादी 28 अप्रैल 2021 को चकिया गांव निवासी गुरदीप के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के चार साल बाद ही ससुराल वाले सोनम को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर मारपीट करते है। 11 फरवरी 2025 को ससुराल वालों ने सोनम के साथ मारपीट की तो उसने फोन करके पिता को इसकी जानकारी दी। इस पर ऋषिपाल सिंह बेटी से मिलने पहुंचे तो ससुराल वालों ने उनके सामने ही सोनम की पिटाई की।
ऋषिपाल सिंह ने बचाने का प्रयास किया तो गुरदीप व धर्मेंद्र ने धारदार हथियार से उनके सिर पर हमला कर दिया। ऋषिपाल सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि मामले में गुरदीप, धर्मेंद्र और लता देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें