फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: फहीम के हत्यारोपी तीन भाइयों की गिरफ्तारी के लिए एसपी से मिले परिजन

Fri, 07 Nov 2025 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। फहीम हत्याकांड में तीन हत्यारोपी भाइयों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मृतक के परिजनों ने एसपी को शिकायतीपत्र देकर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

बीती 12 सितंबर की रात मोहल्ला चकली निवासी बावर्ची फहीम अंसारी की मोहल्ला काजीजादा में इमामबाड़े के पास हत्या कर दी गई थी। हत्या पुरानी रंजिश में पड़ोस में रहने वाले जाकिर ने सीने में सूजा घोंप कर की थी। परिजन लहूलुहान फहीम को सीएचसी लेकर पहुंचे थे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। फहीम के भाई एजाज की तहरीर पर पुलिस ने जाकिर व उसके तीन भाइयों के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था।
मुख्य आरोपी जाकिर को अगले दिन ही गिरफ्तार करते हुए हत्याकांड का खुलासा कर दिया था जबकि उसके भाई जाहिद, वाहिद व शाहिद अभी तक फरार हैं। पुलिस इन तीनों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। बृहस्पतिवार को फहीम की पत्नी शहजादी परिजनों के साथ एसपी कार्यालय पहुंची। एसपी अमित कुमार आनंद को शिकायती पत्र सौंपते हुए फरार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। कहा कि हत्यारोपी लगातार फैसले का दबाव बनाकर धमकियां दिलवा रहे हैं। एसपी ने पीड़ित परिवार को जांच कर जल्द ही हत्यारोपियों की गिरफ्तार कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें