फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: परिवार के लोग सोते रहे, चोर नकदी और जेवर लेकर भागे

Mon, 02 Dec 2024 12:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
विज्ञापन

गांव आलमपुर कैंच में चोरों ने एक घर को उस समय निशाना बना दिया, जब परिवार के लोग सो रहे थे। चोरों ने अलमारी और संदूक का ताला तोड़कर जेवर व नकदी चोरी कर ली। सुबह परिवार के लोग उठे तो घटना का पता चला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव आलमपुर कैंच निवासी किसान मोहम्मद उस्मान का दो मंजिला घर बाहरी छोर पर है। शनिवार रात परिवार के लोग घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सोए थे। रात में दीवार फांदकर चोर घर में दाखिल हुए। चोरों ने नीचे बने कमरों में रखी अलमारी व संदूक का ताला तोड़कर जेवर व नकदी चोरी कर लिए। सुबह उस्मान का परिवार उठा तो नीचे कमरों में सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस भी वहां पहुंच गई और जांच पड़ताल की। सीओ अभिषेक कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें