फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमशुदा युवक की लाश मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मोहल्ला बकाबाद निवासी युवक की शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव गजरौला मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। इससे यातायात व्यवस्था ठप हो गई। मौके पर पहुंचे सीओ ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

मोहल्ला बकाबाद निवासी 25 वर्षीय बंटी 14 सितंबर से गायब था। युवक के पिता रामकिशन ने तहरीर देकर बेटे की गुमशुदगी के लिए चांदपुर निवासी उसके दोस्त को जिम्मेदार ठहराया था। पिता का आरोप है कि बंटी के दोस्त ने उससे पांच हजार रुपये उधार लिएथे। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने 16 सितंबर को गुमशुदगी दर्ज की थी, लेकिन कोई पड़ताल नहीं की। वहीं, बीते शनिवार को पुलिस को गांव चुचैलाकलां के पास स्थित रामगंगा पोषक नहर में एक अज्ञात शव मिला था। थाना धनौरा पुलिस उसे महिला का शव बता रही थी। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी पर रखवा दिया था। सोमवार को बंटी के परिजन मोर्चरी पहुंचे और उन्होंने सीधे हाथ में दो अंगूठे और कपड़ों के आधार पर शव की शिनाख्त की। इसके बाद परिजन शव लेकर बछरायूं आ गए। यहां परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन आरोपी पर कार्रवाई की जिद पर अड़ गए। सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी सतेंद्र कुमार ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें